|
यदि आप अपने बी एम आई को सही सीमा (<23) में रखेंगे तो उससे निम्न फायदे पाएंगे -
- इससे डायबिटीज नही होती।
- अगर आपको पहले से ही डायबिटीज है तो इससे आपका शुगर का स्तर बेहतर होता है और आप डायबिटीज के लिए जो दवाएं ले रहे हैं, उनमें भी कमी आएगी।
- इससे ब्लड प्रैशर में कमी आती है।
- अगर आपको पहले से ही ब्लड प्रैशर हो तो यह उसे नियंत्रित करता है और आप द्वारा ली जा रही ब्लड प्रैशर की दवाइयों में भी कमी आती है।
- इससे दिल की बीमारियां रूकती है।
- ये लकवे को रोकता है।
- ये कुछ किस्म के कैंसर रोकता है।
- ये ओस्टियोपोरोसिस (जोड़ों के दर्द) रोकता है।
- येकोलैस्ट्रोल के स्तर को सामान्य बनाता है और अस्थिर हो चुके ब्लड फैट लैवल (लिक्विड प्रोफाइल ) को भी सामान्य अवस्था में लाता है।
- आपकी उम्र बढ़ाता है।
- आपकी उम्र कम दिखती है।
- आपकी ऊर्जा के स्तर को सुधारता है।
|