स्वास्थ्यकर सब्जियां

 
सब्जियों में ढेर से विटामिन और खनिज होते हैं
हरी और नारंगी रंग की सब्जियों से गले और फेफड़ों के कैंसर का बचाव होता है। इस तरह की सब्जियों में बीटा कैरोटीन नामक एक तत्व होता है जो हमारे शरीर में जाकर विटामिन में बदल जाता है। जिन चीज़ोंमें बीटा कैरोटिन ज्यादा होता है उनसे कैंसर को रोकने में मदद मिलती है। ऐसी सब्जियों में गाजर, विंटर स्क्वाॅश, पालक, ब्रोकली, शकरकंद आदि शामिल है।

आंवला और नीबू जैसी सब्जियों में भी विटामिन सी की काफी मात्रा होती है और इनसे गले और पेट का कैंसर नही होता। विटामिन सी वाली अन्य सब्जियां हैं - मिर्च, पत्ता गोभी, बन्दगोभी, वॉटर चैस्टनट, टमाटर और हरी सब्जियां। विटामिन सी की अधिक मात्रा वाली सब्जियां शरीर की रोग प्रतिरोधक शक्ति को बढ़ाती है।

कुछ सब्जियां लौह खनिज का बहुत अच्छा स्रोत होती हैं। लौह की आवश्यकता खून बनाने और शरीर को ऊर्जा देने के लिए होती है। यदि आहार में लौह की मात्रा जरूरत से कम हो तो इससे एनीमिया हो सकता है। सबसे ज्यादा लौह, पालक, मटर, लीमा फलियों, लोभिया, चुकंदर और आलू में होता है।
 
पालक, सरसों के पत्तों और गोभी जैसी हरी सब्जियों में भी काफी कैल्शियम होता है। स्वास्थ्यकर हड्डियों और दांतों के लिए कैल्शियम की जरूरत होती है।
सब्जियों में फाइबर की काफी मात्रा होती है।
फाइबर, पौधों का ऐसा हिस्सा होता है जिसे हमारे शरीर न तो पचा पाते हैं और न सोख पाते हैं। अधिक फाइबर वाली खुराक से कोलोन के कैंसर से बचाव हासिल होता है। सभी सब्जियों में फाइबर होता है। गोलियों या अन्य माध्यमों के जरिये फाइबर लेने से बेहतर है कि इसे आहार के जरिये लिया जाए।
सब्जियों में लेवनाॅएड होते हैं और फलों और सब्जियों से अन्य पिगमैन्ट मिलते हैं।
पौधों से मिलने वाले हजारों ज्ञात पिगमैंट होते हैं, इनमें लेवनाॅएड, कैरोटीनाॅएड और एथोस्यानिन शामिल हैं। लेवनाॅएड ऐसे फिनोलिक तत्व है जो सभी फलों और सब्जियों में होते हैं। शिमला मिर्च, लौकी, बैंगन, लाल गाजर, टमाटर, शकरकंदी, काली गाजर, चैरी, सर्दियों के मौसम में मिलने वाली हरी सब्जियां, पुदीने की पत्तियां, आंवला, टिंडा, लाल अंगूर, हरी सेम, लाल और पीली प्याज, सेब, ब्रोकली और चाय इसके प्रमुख स्रोत हैं। लेवनाॅएड में ज्ञात एंटीऑक्सीडैंट गतिविधियां होती हैं। एंथोस्यानिन काली गाजर, ड्रमस्टिक, केले के फूल, बैरी, जामुन, फालसे, शहतूत, बेर, अनार, टिंडोली और चैरी में मिलता है। ये क्योंकि कोलैस्ट्रोल बनाना रोकते हैं इसलिए इनसे दिल की बीमारियों का खतरा घट जाता है।

सब्जियों के अन्य लाभ: आहार के जरिये मिलने वाला पोटाशियम मुख्य रूप से फलों और सब्जियों से ही मिलता है। ऊर्जा के संचयन के मामले में पोटाशियम की एक अहम भूमिका है, इसकी कमी से मांसपेशियों में कमजोरी आती है, व्यक्ति मानसिक रूप से भ्रमित रहता है और हृदय के कामकाज में गड़बड़ी आती है।

 

1 | 2

हेल्दी इंडिया
पीसी वर्ल्ड वेब 2008 से पुरस्कृत
भूख बढ़ाने वाले फल
स्वास्थ्यकर सब्जियां
 
स्वास्थ्यकर सब्जियांसब्जियां, पेट और आंतों को किस तरह बचाती है सब्जियां और आपकी आंखेंविटामिन और सब्जियांफलों और सब्जियों से संबंधित आम बातें
 
 
एहतियात बेहतर है
तनाव को नियंत्रित रखना सीखें
आपके आसपास के वातावरण में स्वास्थ्य

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 
उपयोगी लिंक्स | हमसे संपर्क करे | सइटमैप | प्राईवेसी नीति | डिस्क्लेमर © 2008-09 MoHFW-PHFI Site Powered by   Sparrow Interactive (P) Ltd